न्यूयार्क, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। एमी पुरस्कार नामित भारतीय-अमेरिकी फिल्मकार त्रिलोक मलिक ने मैनहट्टन अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में बहुसांस्कृतिक कला में एक विशेष उत्कृष्ट उपलब्धि के रूप में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार जीता।
इस फिल्मोत्सव में विश्व स्तर की फिल्मों में सबसे विविध चयन होता है और यह सामाजिक मुद्दों पर ध्यान देता है।
मलिक की ‘लोनली इन अमेरिका’, ‘खुशियां’ और ‘ऑन गोल्डन इयर्स’ जैसी फिल्में अमेरिका में प्रवास के प्रभावों से संघर्ष को दर्शाती हैं।
मलिक ने कहा, “मैं इस महोत्सव का हिस्सा बनकर खुश हूं और मैं इस पुरस्कार से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”
मलिक ने इसके साथ ही ‘ऑन गोल्डन इयर्स’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (अमेरिका) का पुरस्कार भी जीता।
इस महोत्सव में इजरायल, आस्ट्रेलिया, फिलीपींस, स्वीडन, सिगापुर और अमेरिका सहित कई देशों से फिल्में आई थीं।
मलिक द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘ऑन गोल्डन इयर्स’ इग्गी इग्नाटियस की पुस्तक ‘सीकिंग रूट्स’ से प्रेरित है।
dharmpath.com dharmpath