डिज्नी ने जारी की 19 फिल्मों की रिलीज तारीख

लॉस एंजिल्स, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने साल 2020 तक आने वाली अपनी 19 फिल्मों की रिलीज तारीख जारी कर दी है।

इनमें ‘कार्स 3’ और ‘इनक्रेडिबल 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

डिज्नी ने साथ ही फिल्म ‘ट्वॉय स्टोरी 4’ की रिलीज को 16 जून, 2017 से बढ़ाकर 15 जून, 2018 कर दिया है।

डिज्नी द्वारा रिलीज की जाने वाली 19 फिल्मों में ‘ऐंट मैन’ की सीक्वल, ‘ब्लैक पेंथर’ और ‘कैप्टन मार्वल’ के साथ-साथ तीन अन्य फिल्में शामिल हैं।

‘ऐंट मैन एंड दि वास्प’ सिनेमाघरों में 6 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी और मार्वल स्टूडियो की तीन फिल्में 1 मई, 2020, 10 जुलाई, 2020 और 6 नवम्बर, 2020 को रिलीड होंगी। अभी तक इन तीन फिल्मों के नामों का फैसला नहीं हुआ है।

डिज्नी ने फिल्म ‘ब्लैक पेंथर’ की रिलीज को भी 6 जुलाई, 2018 से बढ़ाकर 16 फरवरी, 2018 कर दिया।

डिज्नी ने वैश्विक तौर पर बॉक्स ऑफिस पर कमाई चार अरब डॉलर के पार जा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493