पाटो के साथ करार करना चाहता है डोर्टमंड

रियो डी जेनेरियो, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बोरुसिया डोर्टमंड, ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी एलेक्जेंडर पाटो के साथ करार करने का इच्छुक है।

पाटो के साथ करार के लिए क्लब एक अच्छा प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

ब्राजील के 26 वर्षीय स्ट्राइकर अभी साओ पाउलो क्लब में हैं और इस क्लब के साथ उनके दो वर्ष के ऋण समझौते को पूरा होने में अब दो महीने ही बचे हैं।

पाटो ने इस साल में अब तक सभी प्रतियोगिताओं में कुल 24 गोल किए हैं। हाल ही में कुछ सत्रों में वह चोटिल हुए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, डोर्टमंड, एसी मिलान के पूर्व फारवर्ड खिलाड़ी के साथ करार के लिए एक करोड़ यूरो खर्च करने के लिए भी तैयार है।

जर्मन क्लब के अलावा टॉटनहम हॉटस्पर क्लब और एफसी शाल्का भी पाटो के साथ करार करना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493