‘डियर जिंदगी’ में आलिया का काम देख महेश भट्ट दंग

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार महेश भट्ट गौरी शिंदे निर्देशित ‘डियर जिंदगी’ में अपनी बेटी आलिया भट्ट का काम देखकर हैरान हैं।

भट्ट ने विनोद पांडे की किताब ‘सांवरी’ के विमोचन के मौके पर कहा, “मैं नहीं जानता कि ‘डियर जिंदगी’ को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन मैंने फिल्म देखी और मैं गौरी तथा आलिया का काम देखकर बेहद हैरान हूं। इतना ही नहीं, मैंने शाहरुख को भी कभी पर्दे पर वैसे नहीं देखा, जैसे वह इस फिल्म में नजर आ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “यह एक अलग प्रकार की फिल्म है। ‘डियर जिंदगी’ भारतीय सिनेमा के लिए गौरव है।”

फिल्म की पटकथा भी शिंदे ने लिखी है। इसमें कुणाल रॉय कपूर, अली जफर और अंगद बेदी भी हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493