रांची, 26 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में शनिवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, धनबाद शहर में शनिवार को एक ट्रक से रेलवे के तीन कर्मचारियों की कार की भिड़ंत होने के कारण उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण यह दुर्घटना घटी।
एक अन्य घटना में गोड्डा जिले में एक बस पलटने के कारण हुई दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि इस घटना में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था।
घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीसरी दुर्घटना दुमका में हुई, जहां दो ट्रकों की भिड़ंत होने के कारण चार लोग घायल हो गए। घायल दोनों ट्रकों के चालक और उनके सहायक हैं।
dharmpath.com dharmpath