डियास ने 2 सीजन के लिए फियोरेंटीना से करार किया

रोम, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मोनाको को विंगर गिल डियास ने दो सीजन के लिए एसीएफ फियोरेंटीना के साथ करार किया है।

फियोरेंटीना के साथ करार की शर्तो में इस बात का भी उल्लेख है कि क्लब अपनी इच्छानुसार डियास को स्थाई तौर पर अपने साथ जोड़ सकता है।

20 साल के पुर्तगाली खिलाड़ी को मंगलवार को मेडिकल टेस्ट देना है और इसकी देखरेख फियोरेंटीना के कोच स्टेफानो पियोली करेंगे।

डियास ने बीता सीजन लोन पर पुर्तगाल के क्लब रियो अवे के साथ बिताया था। रियो के लिए डियास ने कुल 39 मैच खेले और आठ गोल किए। इसके अलावा सात मौकों पर उन्होंने अपने साथियों को गोल करने में मदद की।

इस साल गर्मियों में वह फिर से मोनाको लौटे और रविवार को नए सीजन में क्लब के लिए खेले भी लेकिन अब वह इटली का रुख कर रहे हैं जहां सेरी-ए क्लब फियोरेंटीना उनका इंतजार कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493