मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान का कहना है कि वह संभवत: निर्देशक साई कबीर की आगामी फिल्म ‘डिवाइन लवर्स’ का हिस्सा न हों।
इरफान ने कहा, “फिल्म ‘डिवाइन लवर्स’ में मेरे होने की खबरें आ रही हैं, लेकिन संभव है कि मैं इसका हिस्सा न रहूं।”
अभिनेत्री जरीन खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं, यह कॉमेडी है। फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी।
इससे पहले जरीन खान को ‘हेट स्टोरी 3’ में देखा गया था।
‘फिल्म ‘डिवाइन लवर्स’ की कहानी समाज के निम्न मध्य वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है।
dharmpath.com dharmpath