नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने वाले मसौदा विधेयक को बुधवार को सार्वजनिक किया और लोगों से इस पर सुझाव मांगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, “हमने मसौदा विधेयक को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। हम 30 जून तक लोगों के सुझावों का स्वागत करते हैं।”
केजरीवाल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस की यह मांग लंबे समय से लंबित थी और मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस संबंध में हमारी मदद करेगी।”
केजरीवाल ने कहा कि लोग फुलस्टेटहुड डॉट दिल्ली एट जीमेल डॉट कॉम पर अपने सुझाव ई-मेल कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath