डिविलियर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

जोहान्सबर्ग, 23 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ लीग में हिस्सा लिया था।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक वह जुलाई में श्रीलंका के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज में नहीं खेलेंगे।

डिविलियर्स को मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में गिना जाता था। वह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 114 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 278 है।

वहीं उन्होंने 228 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 53.50 की औसत से 9,577 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 176 रन है।

टी-20 में डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 78 मैच खेले हैं और 1672 रन बनाए हैं। टी-20 में उन्होंने 26.12 की औसत से रन बनाए हैं। खेल के सबसे छोटे प्रारुप में उनके नाम 10 अर्धशतक हैं और नाबाद 79 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493