डीआरडीओ ने पिनाक रॉकेट का सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन(डीआरडीओ) ने मंगलवार को राजस्थान के पोखरण रेंज से तीसरी बार मल्टी बैरल रॉकेट प्रणाली पिनाक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

इससे पहले दो परीक्षण सोमवार को किए गए थे।

डीआरडीओ ने अपने बयान में कहा, “तीनों परीक्षण ने मिशन का उद्देश्य पूरा कर लिया। निर्देशित पिनाक के लगातार सफल परीक्षण से हथियार प्रणाली की दक्षता, विश्वसनीयता सत्यापित हुई है।”

हथियार प्रणाली को टैट्रा ट्रक पर लगाया गया था और यह उन्नत नौवहन और नियंत्रण प्रणाली के साथ अत्याधुनिक मार्गदर्शन किट से लैस था।

सोमवार को हुए परीक्षण में हथियार ने दक्षता के साथ अपने लक्ष्य को भेदा था।

प्रणाली का अधिकतम रेंज मार्क-1 के लिए 40 किलोमीटर और मार्क-2 के लिए 75 किलोमीटर है। इसके साथ ही यह 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दाग सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493