नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली अस्पताल आपूतिकर्ताओं के संघ (डीएचएसए) ने बिलों के भुगतान नहीं किए संबंधी शिकायत उन्हें दी गई है। केजरीवाल ने कहा कि इस गड़बड़ी या अक्षमता के लिए ‘ जवाबदेही तय की जानी चाहिए और इसके जिम्मेदार को परिणामों का सामना करना चाहिए।’
केजरीवाल ने मुख्य सचिव एम. एम. कुट्टी को डीएचएसए को बिलों का भुगतान नहीं करने के मामले में 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “जवाबदेही सुशासन की कुंजी है। किसी को इस गड़बड़ी या अक्षमता के परिणाम का सामना करना चाहिए व जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यह टिप्पणी बीते दिल्ली अस्पताल आपूर्तिकर्ता संघ के एक साल के बिलों का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत मिलने के बाद की है।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से पूछा कि विक्रेताओं को उनका भुगतान क्यों नहीं किया गया, 24 घंटे के भीतर इस बारे में रिपोर्ट दें।
केजरीवाल ने कहा, “मुझे बुधवार 11 बजे तक सभी लंबित भुगतान की सूची भेजिए और यह भी बताइए कि यह कब से लंबित है और इनके पीछे क्या वजह है।”
केजरीवाल ने मुख्य सचिव कुट्टी से एक प्रणाली लागू करने के लिए कहा कि यदि दवाओं की सुपुदर्गी के बाद भुगतान तय दिनों में नहीं किए जाते हैं तो ब्याज चुकाना होगा।
केजरीवाल ने कहा कि ब्याज अधिकारियों के वेतन से काटा जाएगा, इसमें विभाग के प्रमुख (एचओडी) भी शामिल होंगे।
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने मुख्य सचिव को यह भी निर्देश दिया कि सोमवार तक यह प्रस्ताव भेजिए कि तय दिनों में भुगतान नहीं करने पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा और यह किसके वेतन से यह काटा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath