डीएमआरसी घटाएगी एयरपोर्ट एक्सप्रेस का किराया

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस का किराया 50 फीसदी तक घटाने का फैसला किया है। नया किराया 18 सितंबर से लागू होगा।

संशोधित किराया संरचना के तहत एयरपोर्ट एक्सप्रेस का न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा, जो पहले 20 रुपये था। अधिकतम किराया 60 रुपये होगा, जो पहले 100 रुपये था।

नई दिल्ली स्टेशन से द्वारका सेक्टर 21 तक का एक ओर का किराया संशोधन के बाद 60 रुपये हो जाएगा।

डीएमआरसी के बयान के मुताबिक, मेट्रो कार्ड के उपयोग पर किराए में 10 फीसदी की और छूट मिलेगी।

बयान के मुताबिक, “किराया घटाने का मकसद द्वारका उप नगर से यात्रा करने वालों को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन की बनिस्पत एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है, क्योंकि ब्लू लाइन का मार्ग अपेक्षाकृत लंबा है।”

इससे व्यस्त समय में ब्लू लाइन पर दबाव भी कम हो जाएगा।

एयरपोर्ट एक्सप्रेस का किराया गत वर्ष 24 जुलाई को भी 40 फीसदी घटाया गया था, जिसके बाद इस मार्ग पर यात्रियों की दैनिक औसत संख्या जून 2014 के 13 हजार से बढ़कर इस साल फरवरी में 20 हजार हो गई थी।

28 अगस्त को इस मार्ग पर 32 हजार से अधिक लोगों ने सवारी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493