विस्तार ने दुबई में बिक्री कार्यालय खोला

दुबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। विमानन कंपनी विस्तार ने मंगलवार को दुबई में एक बिक्री कार्यालय खोला, जो कंपनी का विदेश में पहला बिक्री कार्यालय है।

इस कार्यालय के लिए कंपनी ने शराफ ट्रैवल्स एलएलसी को अपना जनरल सेल्स एजेंट (जीएसए) बनाया है।

कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी गियाम मिंग तोह ने यहां एक बयान में कहा, “इन बाजारों में शराफ ट्रैवल्स की मजबूत उपस्थिति से खाड़ी क्षेत्र के निवासियों और पर्यटकों की हमारी सेवा और सूचना तक सीधी पहुंच हो जाएगी।”

नौ महीने पुरानी कंपनी भारत में 12 गंतव्यों के लिए हर सप्ताह 321 उड़ानों का संचालन करती है।

कंपनी ने जल्द ही भुवनेश्वर और वाराणसी के लिए भी सेवा शुरू करने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493