चेन्नई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के राधाकृष्णन नगर(आरके.नगर) विधानसभा सीट से उपचुनाव हारने के एक दिन बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने यहां शुक्रवार को रणनीति समिति की बैठक बुलाई है।
यहां सोमवार को जारी बयान के अनुसार, डीएमके महासचिव के. अनबाझगन ने कहा कि पार्टी की उच्चस्तरीय रणनीतिक समिति की बैठक मुख्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी नेता एम.के. स्टालिन करेंगे।
हालांकि जारी बयान में बैठक के एजेंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
dharmpath.com dharmpath