डीएमके विधायक सदन से बाहर किए गए

चेन्नई, 14 जून (आईएएनएस)। डीएमके विधायकों को बुधवार को तमिलनाडु विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया। विपक्षी पार्टी के विधायक एक टेलीविजन चैनल द्वारा दिखाए गए स्टिंग ऑपरेशन में मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी को वोट देने के लिए सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को कथित रूप से रुपये देने संबंधी मुद्दे पर विधानसभा में बहस की मांग कर रहे थे।

डीएमके विधायकों ने एआईएडीएमके के विधायकों को कथित रूप से रुपये दिए जाने का मुद्दा उठाया और विधानसभा में विश्वास मत कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष, पी. धनपाल ने इस मुद्दे पर बहस कराने से यह कहते हुए मना कर दिया कि यह मामला विचाराधीन है।

डीएमके सदस्यों ने विधानसभा में लगातार हंगामा किया, और इसके बाद उन्हें सदन से बाहर कर दिया गया। इसके बाद डीएमके नेता एम.के.स्टालिन के नेतृत्व में पार्टी विधायकों ने कामराज सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और यातायात प्रभावित किया।

हंगामे के बीच, सरकार ने सदन में वस्तु एवं सेवा कर विधेयक पेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493