डीजल गाड़ियों से रोक हटाने पर न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय में 2000 सीसी और उससे अधिक क्षमता की डीजल इंजन वाली गाड़ियों की बिक्री और पंजीकरण पर लगी रोक हटाने से संबंधित याचिका की सुनवाई मंगलवार को होगी। यह याचिका ऑटोमोबाइल निमार्ताओं ने दायर की है।

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को कहा कि इस मामले की सुनवाई मंगलवार को की जाएगी।

ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां महिंद्रा एंड महिंद्रा, मर्सीडीज और टोयोटा की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंधवी, कपिल सिब्बल और गोपाल सुब्रमण्यम अदालत में जिरह करेंगे। ये कंपनियां सुप्रीम कोर्ट से 16 दिसंबर 2015 को दिए गए उस आदेश में संशोधन का अनुरोध कर रही हैं, जिसमें 2000 सीसी और उससे ज्यादा की क्षमता वाली डीजल कारों की बिक्री और पंजीकरण पर रोक लगाई गई है।

अदालत ने सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंच जाने के कारण यह आदेश दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493