डीजे कैशमर संग प्रस्तुति देंगे सोनू निगम

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘अंडरवॉटर’ गीत के लिए भारतीय -अमेरिकी डीजे और रिकॉर्ड निर्माता कैशमर के साथ सहयोग करने वाले गायक सोनू निगम रविवार को उनके साथ यहां साथ प्रस्तुति देने जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सोनू कैशमर के साथ लाइव प्रस्तुति देंगे, उनका पूरा नाम नाइल्स होलोवेल-धर है।

सोनू ने कहा, “इस गीत को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है और मैं मुंबई में कैशमर के साथ मंच प्रस्तुति देने का इंतजार नहीं कर सकता। मैंने देखा है कि अन्य निर्माता वर्षो में पूर्वी संगीत के तत्वों का उपयोग करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि कैशमर ऐसे निर्माता है, जो आधुनिक नृत्य संगीत में एक नया स्वाद लाए हैं और वे नृत्य संगीत में अगली बड़ी प्रवृत्ति के निर्माता हो सकते हैं।”

छह शहरों के भारतीय दौरे में कैशमर कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कोलकाता के लिए रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493