मैंडी मूरे ने इंस्टाग्राम पर की मंगेतर से मुलाकात

लॉस एंजेलिस, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री मैंडी मूरे ने बैंड डेव्स के फ्रंटमैन टेलर गोल्डस्मिथ से मुलाकात के लिए सोशल मीडिया का आभार व्यक्त किया।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, मूरे ने बताया कि वे दोनों इंस्टाग्राम के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए।

मूरे ने कहा, “मैंने उनके अल्बम की तस्वीर ली और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।”

उन्होंने कहा, “किसी तरह टेलर ने इसे देखा और मुझे एक नोट भेजा। हमने ईमेल करना शुरू कर दिया, फिर हम डेट पर गए बाकि इतिहास है। मंगेतर से मुलाकात के लिए इंस्टाग्राम की शुक्रगुजार हूं।”

चूंकि गोल्डस्मिथ अक्सर दौरे पर होता है और मूरे ‘दिस इज अस’ की शूटिंग करते हैं, वे एक साथ बहुत समय व्यतीत करने में सक्षम नहीं हैं।

दोनों ने सितंबर में सगाई की थी।

शादी के बारे में अभिनेत्री ने कहा, “हम दोनों बहुत शांत मिजाज के हैं। मैंने कभी 300 लोगों के सामने खूबसूरत पोशाक में सामने आने की कल्पना नहीं की थी। हमारी शादी सादगी भरी और बिल्कूल निजी होगी।”

‘दिस इज अस’ भारत में स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493