डीजे हार्डवेल संग प्रस्तुति देंगे डीजे मेडॉक, गार्थ

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। डीजे मेडॉक और गार्थ मुंबई में आगामी संगीत कार्यक्रम में डच डीजे हार्डवेल के साथ प्रस्तुति देंगे।

एक बयान के मुताबिक, डीजे की नीना और मल्लिका, डीजे जूलिया ब्लिस और डीजे आरआईबी भी ‘गेस्टलिस्ट 4 गुड’ संगीत समारोह में इंटिग्रेटी डांस म्यूजिक पर प्रस्तुति देंगे।

संगीत समारोह रविवार को मुंबई में डी वाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

हार्डवेल ने कहा, “हम दुनिया के सबसे बड़े गेस्टलिस्ट फेस्टिवल को शानदार बनाने और गेस्टलिस्ट4गुड के साथ हाथ मिलाने के लिए इंटीग्रेटी डांस म्यूजिक के आभारी हैं। हम मैजिक बस प्रोग्राम में 100,000 वंचित बच्चों को शिक्षित करेंगे।”

गेस्टलिस्ट4गुड शिक्षा के लिए धन जुटाने और जागरुकता पैदा करने के मकसद से संगीत और खेल को साथ लाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493