वैश्विक स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ रहा है : मोदी

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ रहा है।

मोदी ने हिंदुस्तान टाइम्स समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “भारत की प्रतिष्ठा और भारत के प्रति बढ़ते विश्वास की वजह से विदेशों में रहने वाले भारतीय गर्व महसूस कर रहे हैं। जब ‘अबकी बार ट्रम्प सरकार’ और ‘अबकी बार कैमरून सरकार’ जैसे नारे गूंजते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि भारत की शक्ति स्वीकार की जा रही है।”

वह ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री डेविड कैमरून के अभियान की ओर इशारा कर रहे थे जिन्होंने 2015 के चुनाव में भारतीय मूल के मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘फिर एक बार कैमरून सरकार’ का नारा लगाया था। 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का चुनाव अभियान भी 2014 लोकसभा चुनाव के नारे ‘अबकी बार मोदी सरकार’ से प्रेरित था।

मोदी ने कहा, “भारत आज कहां खड़ा है, यह आप अच्छी तरह जानते हैं। बड़े या छोटे, सभी देश भारत के साथ चल रहे हैं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारा प्रभाव बढ़ रहा है। अब हमें रुकना नहीं है, हमें आगे बढ़ते रहना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493