Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » डीटीसी कर्मचारियों का पेंशन जारी

डीटीसी कर्मचारियों का पेंशन जारी

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दो महीने का पेंशन जारी कर दिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि मई और जून के पेंशन के लिए 29.64 करोड़ रुपये का कोष जारी किया गया है।

12 हजार से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन गत दो महीने से रुका हुआ था।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया था।

इस मुद्दे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली सरकार को इस महीने के शुरू में नोटिस भी जारी किया था।

डीटीसी कर्मचारियों का पेंशन जारी Reviewed by on . नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दो महीने का पेंशन जारी कर दिया। यह जानकारी ए नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दो महीने का पेंशन जारी कर दिया। यह जानकारी ए Rating:
scroll to top