डीडीएलजे के 20 साल पर रोहित की खास वीडियो, शाहरुख आभारी

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। आदित्या चोपड़ा निर्देशित ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) के 20 साल पूरे होने की खुशी में फिल्मकार रोहित शेट्टी ने इसके प्रशंसकों के लिए एक विशेष वीडियो बनाई। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

यह वीडियो मंगलवार को यश राज फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट की गई। इसमें अभिनेत्री काजोल किंग खान को यह याद दिलाती दिख रही हैं कि उनकी फिल्म को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। वहीं शाहरुख इससे अंजान होने का नाटक करते दिखते हैं, जिसके बाद काजोल उनसे बात करना बंद कर देती हैं।

इसके बाद शाहरुख फिल्म के मशहूर डायलॉग ‘राज अगर ये तुझे प्यार करती है, तो ये पलट के देखेगी’ से काजोल को रिझाते नजर आते हैं।

बाद में काजोल को एक गुलाब का फूल भेंट कर अपने प्यार का इजहार करते हैं। दोनों ने बाद में फिल्म को दिए प्यार व अपनापन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

शाहरुख ने इस खास वीडियो के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा, “इसे बनाने के लिए रोहित शेट्टी को तहेदिल से शुक्रिया।”

‘डीडीएलजे’ 20 अक्टूबर, 1995 में रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493