Thursday , 16 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » लुप्तप्राय प्रजेवालस्की गजेले प्रजाति की संख्या में वृद्धि

लुप्तप्राय प्रजेवालस्की गजेले प्रजाति की संख्या में वृद्धि

शिनिंग, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन में बोविडी समूह की प्रजेवालस्की के गजेले प्रजाति को 20 साल तक संरक्षित रखने के बाद, इसकी संख्या बढ़कर 1,200 के करीब पहुंच गई है।

बोविडी की यह एक मात्र ऐसी प्रजाति है, जो केवल चीन में ही पाई जाती है। किंघाई झील के आस-पास पाई जाने वाली इस प्रजाति की संख्या 1990 के दशक में 300 के करीब थी।

किंघाई प्रांत में वन्य जीवन और प्रकृति भंडार के प्रशासन के अनुसार, शिकार पर प्रतिबंध लगाए जाने और पर्यावरण सुरक्षा के प्रजेवालस्कीज गजेले प्रजाति की संख्या प्रतिवर्ष 80 के करीब बढ़ी है।

यह प्रजाति अब भी अपने अस्तित्व को कायम रखने के लिए काफी परेशानियों का सामना कर रही है।

एक पर्यावरण स्वयंसेवक, नामग्याल ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “उनके निवास स्थान के चारों ओर लगी कटीली बाड़ सिकुड़ रही है। वह प्रवास के लिए इतनी ऊंची बाड़ को पार नहीं कर पाते हैं और इसी कोशिश में हर साल कुछ प्रजेवालस्की के गजेले घायल या मारे जाते हैं।”

प्राणि शास्त्र के विज्ञान संस्थान की चीनी अकादमी के जिआंग झिगांग ने बताया कि इस प्रजाति को बाड़ के अलावा भोजन की कमी, प्रजनन और विकृत चारागाहों का सामना भी करना पड़ रहा है।

इस प्रजाति को विश्व की तेजी से लुप्त होती स्तनपायी प्रजातियों में से एक माना जा रहा है। किंघाई झील के आस-पास पाई जाने वाली यह प्रजाति एक समय पर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र, गांसु प्रांत, निंगजिया और हुई स्वायत्त क्षेत्र में भी पाई जाती थी।

लुप्तप्राय प्रजेवालस्की गजेले प्रजाति की संख्या में वृद्धि Reviewed by on . शिनिंग, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन में बोविडी समूह की प्रजेवालस्की के गजेले प्रजाति को 20 साल तक संरक्षित रखने के बाद, इसकी संख्या बढ़कर 1,200 के करीब पहुंच गई ह शिनिंग, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन में बोविडी समूह की प्रजेवालस्की के गजेले प्रजाति को 20 साल तक संरक्षित रखने के बाद, इसकी संख्या बढ़कर 1,200 के करीब पहुंच गई ह Rating:
scroll to top