Tuesday , 14 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » ‘डीडीएलजे’ बॉलीवुड की सबसे सदाबहार प्रेम कहानी : सर्वेक्षण

‘डीडीएलजे’ बॉलीवुड की सबसे सदाबहार प्रेम कहानी : सर्वेक्षण

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर मानी जानी वाली शाहरुख खान और काजोल अभिनीत ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) हिंदी फिल्म उद्योग की सर्वाधिक सदाबहार प्रेम कहानी है। यह नतीजा एक सर्वेक्षण में सामने आया है।

ऑनलाइन सर्वे और बाजार शोध में वैश्विक रूप से अग्रणी ‘सोगोसर्वे’ के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा निर्देशित यह फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे अधिक पसंदीदा फिल्म है और आज भी विभिन्न उम्र वर्ग के लोग इसे पसंद करते हैं।

मुंबई, दिल्ली, पुणे, कोलकाता, हैदराबाद समेत कई शहरों के 4,100 लोगों ने इस सर्वे में भाग लिया। इनमें से 47.33 प्रतिशत लोगों ने ‘डीडीएलजे’ को बॉलीवुड की सबसे सदाबहार कहानी के रूप में चुना।

फिल्म को केवल युवाओं ने ही नहीं, 36 साल से ज्यादा उम्र के लोगों ने भी पसंद किया। 36-50 उम्र वर्ग के 62 प्रतिशत लोगों ने फिल्म को सबसे सदाबहार प्रेम कहानी कहा।

इस सूची में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की ‘आशिकी 2’ 14.66 प्रतिशत के आंकड़े के साथ दूसरे स्थान पर रही। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत ‘बाजीराव मस्तानी’, शाहिद कपूर और करीना कपूर खान की ‘जब वी मेट’ और शाहरुख खान और प्रिटी जिंटा की ‘वीरजारा’ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं।

‘डीडीएलजे’ बॉलीवुड की सबसे सदाबहार प्रेम कहानी : सर्वेक्षण Reviewed by on . मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर मानी जानी वाली शाहरुख खान और काजोल अभिनीत 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) हिंदी फिल्म उद्योग की स मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर मानी जानी वाली शाहरुख खान और काजोल अभिनीत 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) हिंदी फिल्म उद्योग की स Rating:
scroll to top