मेड्रिड, 5 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के एंडी मरे गुरुवार को यहां जारी मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
मरे ने प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के गिलीज सिमोन को 6-4, 6-2 से हराया।
सिमोन और मरे के बीच यह अब तक का 16वीं भिड़ंत थी, जिसमें से 14वीं बार मरे की जीत हुई है।
क्वार्टर फाइनल में उनका सामना रोजर फेडरर या फिर थामस बेरडिक से हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath