डीडीए अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी को एक फ्लैट आवंटित करने के बदले रिश्वत लेते बुधवार को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी को एक फ्लैट आवंटित करने के बदले रिश्वत लेते बुधवार को गिरफ्तार किया।

जांच एजेंसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और अपराध निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत डीडीए के प्रधान आयुक्त जे.पी. अग्रवाल और तीन अन्य को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सुनिल गुप्ता, अनिल गुप्ता और जे.पी. शर्मा के रूप में हुई है।

बयान में कहा गया है, “जांच के दौरान अग्रवाल, सुनिल और अनिल गुप्ता को चार लाख रुपये रिश्वत की लेन-देन करते समय गिरफ्तार किया गया। यह रिश्वत फ्लैट आवंटन के मामले में अग्रवाल की तरफ से मदद करने के एवज में थी।”

उसके बाद शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493