डीडीसीए 26 मार्च से शुरू करेगा टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल की टिकट बिक्री

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में होने वाले टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के टिकटों की बिक्री दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) 26 मार्च से शुरू करेगा।

डीडीसीए के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने बुधवार को इसकी घोषणा की। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल यहां 30 मार्च को होगा।

ऐसी अटकलें थीं कि 30 मार्च को यहां होने वाला सेमीफाइनल मैच कहीं और स्थांतरित कर दिया जाएगा क्योंकि आरपी मेहरा ब्लॉक को उपयोग में लाने के सम्बंध में डीडीसीए की याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को खारिज कर दी थी।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस ब्लॉक को जरूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिए थे लेकिन अब इसे लेकर रास्ता साफ हो गया है।

चौहान ने यहां कोटला मैदान में हुए इंग्लैंड और अफगानिस्तान के मुकाबले के दौरान संवाददाताओं से कहा, “सभी प्रकार के संदेह साफ हो गए हैं। हमें मेहरा ब्लॉक को उपयोग में लाने की अनुमति मिल गई है। हम वेबसाइट ‘बुकमाईशो डॉट कॉम’ के जरिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 26 मार्च से शुरू कर देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493