मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता डीनो मोरिया फुटबॉल खेलने के दौरान घायल हो गए। उनकी एड़ी में चोट लगी है। चोट के कारण वह कुछ दिनों तक चल-फिर नहीं सकेंगे। अभिनेता ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।
डीनो ने एक फोटो साझा करते हुए लिखा, “एड़ी की चोट। कुछ दिनों तक चल नहीं सकता। ज्यादा चल नहीं पा रहा हूं, इससे काफी निराश हूं। मैं अब भी फुटबॉल को काफी पसंद करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath