मेड्रिड, 14 मार्च (आईएएनएस)। यूरोपियन चैम्पियंस लीग के नॉकआउट दौर में मंगलवार को एटलेटिको मेड्रिड और पीएसवी इदेनहोवेन के बीच दूसरे चरण के मैच के लिए इंग्लैंड के मार्क क्लटेनबर्ग को रैफरी नियुक्त किया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, चैम्पियंस लीग के दोनों टीमों के किसी भी मैच में क्लटेनबर्ग रैफरी नहीं रहे हैं।
दोनों टीमों के बीच हुआ पहला चरण का मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था।
दूसरी तरफ रोमानिया के रैफरी ओनिडियू हाटेगन, मैनचेस्टर सिटी और डायनामो कीव के बीच होने वाले मैच के लिए रैफरी होंगे।
dharmpath.com dharmpath