शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 86 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 86.29 अंकों की तेजी के साथ 24,804.28 पर और निफ्टी 28.55 अंकों की तेजी के साथ 7,538.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 83.71 अंकों की मजबूती के साथ 24,801.70 पर खुला और 86.29 अंकों या 0.35 फीसदी तेजी के साथ 24,804.28 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,960.51 के ऊपरी और 24,734.04 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक (3.70 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.36 फीसदी), भेल (1.88 फीसदी), ओएनजीसी (1.51 फीसदी) और आईटीसी (1.00 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे कोल इंडिया (6.96 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.73 फीसदी), टीसीएस (0.59 फीसदी), बजाज ऑटो (0.55 फीसदी) और सनफार्मा (0.43 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 32.4 अंकों की बढ़त के साथ 7,542.60 पर खुला और 28.55 अंकों या 0.38 फीसदी तेजी के साथ 7,538.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,583.70 के ऊपरी और 7,515.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप 31.92 अंकों की तेजी के साथ 10,302.62 पर और स्मॉलकैप 42.57 अंकों की तेजी के साथ 10,320.56 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (0.81 फीसदी), औद्योगिक (0.73 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.69 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.63 फीसदी) और वाहन (0.60 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के चार सेक्टरों धातु (2.04 फीसदी), ऊर्जा (0.51 फीसदी), रियल्टी (0.32 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.23 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में हालांकि, कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,316 शेयरों में तेजी और 1,343 में गिरावट रही, जबकि 160 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493