डीपीएस घाना ने 50 स्कूलों को दिलवाई कैंब्रिज सर्टिफिकेट मान्यता

अक्रा, 1 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पब्लिक स्कूल घाना ने अपनी स्थापना के महज 5 सालों में ही पश्चिम अफ्रीका में लगभग 50 स्कूलों को दो शीर्षस्तरीय 2015 कैब्रिज इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (आईजीसीएसई) परीक्षा की मान्यता दिलवा दी।

अक्रा, 1 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पब्लिक स्कूल घाना ने अपनी स्थापना के महज 5 सालों में ही पश्चिम अफ्रीका में लगभग 50 स्कूलों को दो शीर्षस्तरीय 2015 कैब्रिज इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (आईजीसीएसई) परीक्षा की मान्यता दिलवा दी।

स्कूल के संस्थापक मुकेश थकवानी ने आईएएनएस को बताया कि डीपीएस घाना भारत की दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रणाली का एक भाग है और 150 देशों में इसकी उपस्थिति है। हम 2015 की साधारण और उच्च दोनों ही स्तरों की परीक्षा में शीर्ष पर हैं।

25 साल पहले विकसित किए गए कैब्रिज आईजीसीएसई 14 से 16 साल के बच्चों के लिए दुनिया की सबसे प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय योग्यता है। दुनियाभर के प्रमुख विश्वविद्यालय इस डिग्री को मान्यता देते हैं। इसका पाठ्यक्रम छात्रों में कई किस्म की योग्यताओं को विकसित करता है और खासतौर से ऐसे छात्रों में जिनकी मातृभाषा अंग्रेजी नहीं है।

उन्होंने बताया कि उनका विचार घाना में स्कूल खोलकर समाज की मदद करने का है न कि शिक्षण संस्थान खोलकर पैसे कमाने का।

थकवानी अका में बी5प्लस स्टील कंपनी के भी मालिक हैं। उन्होंने बताया कि जब इन स्कूलों की स्थापना हो रही थी तो उनका सपना इसे पश्चिम अफ्रीका का सबसे अच्छा स्कूल बनाने का था। दो सालों बाद ही यहां के दो छात्रों ने हांगकांग और अमेरिका में स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल मैथमेटिक्स और स्पेलिंग बी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की।

उन्होंने बताया कि विशाल थकवानी नाम के जिस छात्र ने स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी, उसे अब घाना का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

मुकेश थकवानी ने बताया कि न सिर्फ उनके स्कूल को अवार्ड मिलते हैं, बल्कि उन्हें भी पश्चिम अफ्रीका पत्रिका की तरफ से पश्चिम अफ्रीका पर्सनालिटी ऑफ द इयर का अवार्ड दिया गया है।

उन्होंने कहा कि डीपीएस घाना को 2011 में पश्चिम अफ्रीका क्षेत्र के छात्रों के लिए शुरू किया गया था, लेकिन अब इसमें अफ्रीका के 24 देशों के छात्र पढ़ते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493