नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एस. ए. आर. गिलानी को गुरुवार को यहां की एक अदालत ने दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें प्रेस क्लब में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की श्रद्धांजलि सभा करने पर राष्ट्रदोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
गिलानी को सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए पाटियाला हाउस कोर्ट नहीं लाया गया। यहां उनके मामले पर सुनवाई होने वाली थी। इसलिए,ो थाने में ही दंडाधिकारी को बुलाकर सुनवाई की गई।
सूत्रों के मुताबिक दंडाधिकारी ने उन्हें 3 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिलानी ने अपनी जमानत याचिका दायर की है। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। यह जानकारी उनके वकील सतीश टमटा ने दी।
पुलिस ने 10 फरवरी को गिलानी के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की थी। यह एफआईआर प्रेस क्लब द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।
dharmpath.com dharmpath