डीयू छात्रा ने चलती बस में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने एक व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने चलती बस में उसका यौन उत्पीड़न किया और उसके सामने हस्तमैथुन किया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने सात फरवरी को बनाया इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर शेयर किया। पीड़िता ने वीडियो पुलिस को दिया है जिसमें आरोपी खराब व्यवहार कर रहा है।

बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया कि पिछले बुधवार को अपरान्ह लगभग तीन बजे वह अपने कॉलेज से लौट रही थी तो उसके बगल में बैठा एक 45 वर्षीय व्यक्ति उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा और उसने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया।

लड़की ने कहा कि उसने अन्य सहयात्रियों से सहायता मांगी लेकिन किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

लड़की ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसका मामला दर्ज करने में समय लगाया। उसने बताया कि वीडियो को ऑनलाइन शेयर करने के बाद और दिल्ली महिला आयोग द्वारा दखल देने के बाद वसंत विहार पुलिस स्टेशन में उसका मामला दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493