डीयू में दाखिले के लिए 3 लाख आवेदन

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या शुक्रवार को 300,000 पहुंच गई।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, “पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदनों की कुल संख्या 3,05,837 थी। कुल 1,97,725 आवेदनकर्ताओं ने आवेदन राशि भी चुका दी है।”

दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 28 मई को शुरू हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493