डीयू में हिंसा के लिए एबीवीपी के 2 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में रामजस कॉलेज के बाहर 22 फरवरी को हुई हिंसक झड़प के सिलसिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा और इसी कॉलेज के विनायक शर्मा को मंगलवार रात को हिरासत में लिया गया।

उनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिये की गई, जिसमें ये 22 फरवरी को रामजस कॉलेज के बाहर प्रदर्शन के दौरान वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों पर बेल्ट से हमला करते नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493