मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। संगीत जगत के दिग्गज गायक उदित नारायण को टीवी शो ‘डंील और नो डील’ के खास एपिसोड में नजर आएंगे। इस शो में उनके साथ उनके बेटे आदित्य भी नजर आएंगे।
टीवी शो के सेट के एक सूत्र के अनुसार, पिता और बेटे की जोड़ी ने अपने परिजनों और दोस्तों के साथ रविवार को प्रसारित होने वाले इस शो के लिए शूटिग करेंगे।
सूत्र ने कहा, “उन्हें शो ‘डील और नो डील’ के खास एपिसोड में हिस्सा लेते देखा जाएगा। इस शो में उनके दोस्त और परिवार के सदस्य उनके साथ होंगे। पहली बार इस शो में लोकप्रिय बॉलीवुड परिवार को मेजबान रोनित रॉय के साथ इस खेल को खेलते देखा जाएगा।”
सूत्र ने यह भी कहा कि दर्शक उनसे कुछ बेहतरीन संगीत प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।
उदित और आदित्य को इससे पहले टीवी रियेलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया’ में साथ गाते देखा गया है।
dharmpath.com dharmpath