डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की तैयारी पर फीफा ने जताई संतुष्टि

नवी मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारत में इसी वर्ष होने वाले अंडर-17 फुटबाल विश्व कप के मैचों की मेजबानी करने वाले डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की तैयारियों पर फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने शनिवार को संतुष्टि व्यक्त की है।

फीफा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को स्थानीय अयोजन समिति (एलओसी) के सदस्यों के साथ स्टेडियम की तैयारियों का जायजा लिया।

फीफा के आयोजन प्रमुख जेमी यारजा ने स्टेडियम की तैयारियों को लेकर संतुष्टि व्यक्त की और कहा, “हम इस स्टेडियम की तैयारियों से बेहद प्रभावित हैं। विजय पाटिल और उनकी टीम ने सराहनीय कार्य किया है और यह कार्य 200 दिनों के बाद यहां होने वाले विश्व कप के दौरान दिखाई देगा।”

टूर्नामेंट निदेशक जेवियर सेप्पी ने भी नवी मुंबई स्थित स्टेडियम की तैयारियों पर खुशी जाहिर की।

सेप्पी ने कहा, “नवी मुंबई आना हमेशा खुशी देता है। डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की तैयारियों पर काम कर रही टीम ने नए मानक बनाए हैं। स्टेडियम पहले से ही हमारे मानकों के अनुरूप था, इसके बावजूद यहां सुविधाओं को और बेहतर किया गया है।”

भारत में पहली बार फीफा का कोई इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। फीफा अंडर-17 विश्व कप इसी वर्ष छह अक्टूबर से शुरू होगा और देश के छह शहरों में खेला जाएगा।

फीफा का प्रतिनिधिमंडल आयोजन स्थल एवं अन्य बुनियादी ढांचों के निर्माण और उनकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आखिरी दौरे पर है। यहां से वे कोलकाता जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493