‘डुंगा ब्राजील फुटबाल के कोच बने रहेंगे’

रियो डी जनेरियो, 30 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के बावजूद डुंगा फीफा विश्व कप-2018 तक टीम के कोच बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ब्राजील को चिली में जारी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शनिवार को पराग्वे से हार का सामना करना पड़ा।

पिछले साल विश्व कप के बाद दूसरी बार ब्राजील के कोच बनाए गए डुंगा की कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ब्राजीलियाई मीडिया में काफी आलोचना हो रही है।

ब्राजील फुटबाल परिसंघ के अध्यक्ष मार्को पोलो डेल नेरो ने स्थानीय समाचार पत्र से साक्षात्कार में सोमवार को कहा कि डुंगा कोच पद पर बने रहेंगे। डुंगा 1994 में विश्व कप जीतने वाली ब्राजीलियाई टीम के भी सदस्य थे।

साथ ही डेल नेरो ने ब्राजील की हार के लिए थिएगो सिल्वा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि दूसरे हाफ में उनके हैंडबॉल के कारण डर्लिस गोंजालेज को पेनाल्टी स्पॉट से बराबरी करने का मौका मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493