दक्षिण कोरिया में मर्स से मरने वालों की संख्या 33 हुई

सियोल, 30 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) वायरस से मंगलवार को एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद यहां मर्स से हुई मौतों का आंकड़ा 33 हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि मर्स के मामले लगातार तीसरे दिन 182 पर ही बने हुए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि 20 मई को मर्स का पहला मामला सामने आने के बाद से संक्रमण में कमी आई है।

मर्स के दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद बीमारी से उबर चुके मरीजों की संख्या 95 तक आ पहुंची है।

मर्स के कुल 54 मरीजों का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। निगरानी में रखे गए मरीजों की संख्या सोमवार को 2,682 थी, जो मंगलवार को घटकर 2,638 हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493