डूडल पर स्त्री शक्ति को सलाम

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। दुनियाभर में हर साल आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से रविवार को सर्च इंजन गूगल भी अछूता नहीं रहा। गूगल ने इस खास दिन पर डूडल बनाकर महिलाओं को बधाई दी है। डूडल में महिलाओं को एस्ट्रोनॉट, वैज्ञानिक, एथलीट, टीचर्स, म्यूजिशियन, शेफ और लेखिका की भूमिकाओं में दिखाया गया है। यह संदेश देता है कि अब महिलाएं पुरुषों के वर्चस्व वाले इन क्षेत्रों में भी कदम रख चुकी हैं।

डूडल में एक कहानी पिरोई गई दिखती है। इसमें इस बात पर रोशनी डाली गई है कि आखिर 1911 में शुरू होने के यानी एक सदी बाद भी महिला दिवस इतना महत्वपूर्ण क्यों है। डूडल को कैप्शन दिया गया है-“हैप्पी एंटरनेशलन वुमेंस डे!”

उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में महिलाओं के अधिकारों और उन्हें बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1911 से आज ही के दिन यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता रहा है।

वहीं, इस उपलक्ष्य में रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के अदम्य साहस और उपलब्धियों को सलाम किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, “मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अदम्य साहस और उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को सलाम करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493