नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को डूडल के माध्यम से प्रसिद्ध गणितज्ञ जॉर्ज बूले को उनकी 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गूगल ने डूडल में पांच रंगों का समावेश किया है।
जॉर्ज का जन्म दो नवम्बर 1814 को इंग्लैंड में हुआ था।
जॉर्ज एक गणितज्ञ, तर्कशास्त्री और दार्शनिक थे। वह तर्कशास्त्र को बीजगणितीय रूप देने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके तर्क की विरासत पर सूचना युग की नींव रखी गई, जिसे बूलियन तर्क कहा जाता है।
उन्होंने अंतर समीकरणों और बीजीय तर्क के क्षेत्र में काम किया और उन्हें मुख्य तौर पर ‘द लॉ ऑफ थॉट’ के लेखक के रूप में जाना जाता है।
जॉर्ज का साल 1864 में निमोनिया के कारण केवल 49 साल की उम्र में निधन हो गया।
जॉर्ज के जन्मदिन के दिन गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
dharmpath.com dharmpath