50 के हुए शाहरुख, प्रशंसकों को दिया ‘फैन’ का तोहफा (लीड-1)

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान सोमवार को 50 साल के हो गए। इस अवसर पर बधाई देने के लिए उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ एकत्र हुई, जिन्हें देखकर ‘किंग खान’ भावुक हो गए।

उन्होंने अपने घर से बाहर आकर प्रशंसकों का अभिवादन किया और उन्हें ‘फैन’ का तोहफा दिया।

शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ की दूसरी झलकी अपने फेसबुक पेज पर जारी की। इसके कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अपने ट्विटर खाते पर लिखा, “अभी कुछ ही घंटे हुए हैं.. मुझे बहुत सी शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार मिल रहा है.. सभी का धन्यवाद।”

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ उन्हें बधाइयां देती नजर आ रही है, जबकि शाहरुख स्वयं उनका अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख ने इतना प्यार देने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “जन्मदिन पर प्रशंसकों के प्यार से भावुक हो गया हूं। कभी सोचा नहीं था कि जीवन इतना सुंदर होगा। सभी को धन्यवाद।”

अभिनेता ने रात को अपनी पत्नी गौरी खान, बेटे अब्राम, आर्यन और बेटी सुहाना के साथ केक भी काटा।

गौरी ने अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो साझा की, जिसमें शाहरुख अपने बच्चों और पत्नी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख ने ट्विटर और फेसबुक दोनों पर पोस्ट किया, “आज मैं 50 साल को हो गया हूं। उस प्यार के लिए जो सालों तक आपने मुझे दिया, मैं आपको अपनी सबसे दिलचस्प रचना देना चाहता हूं। गौरव, द फैन।”

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फैन’ में शाहरुख को एक प्रशंसक दिखाया गया है। फिल्म की पहली झलकी को पहले ही जारी कर दिया गया था और शाहरुख ने इसकी दूसरी झलकी अपने जन्मदिन पर जारी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493