डेंगू पर सख्त हुए अखिलेश, अस्पतालों में चिकित्सा दुरूस्त करने के निर्देश

लखनऊ , 10 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकारी अस्पतालों में अपातकालीन चिकित्सा सुविधा को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।

सरकार की ओर से शुक्रवार शाम को जारी आधिकारिक बयान में अपातकालीन सेवा पर तैनात चिकित्सकों तथा स्टाफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने जीवन-रक्षक दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को अस्पतालों की अपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की जांच के लिए निरीक्षण करने को कहा है।

अखिलेश ने जिलाधिकारियों को डेंगू रोग के उपचार के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डेंगू के उपचार व बचाव के संबंध में कार्य योजना तैयार कर संबंधित जिलाधिकारी से अनुमोदित करवाएं और उसके अनुसार कार्रवाई करें।

उन्होंने रोग से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किए जाने पर बल देते हुए कहा है कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में डेंगू रोग के संबंध में विशेष जन-जागरण अभियान चलाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देशों का कड़े तौर से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने की अपेक्षा करते हुए अधिकारियों को सचेत किया कि इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493