डेंगू से निपटने के पुख्ता इंतजाम : केजरीवाल

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि डेंगू या किसी अन्य खतरनाक बीमारी से पीड़ित सभी लोगों की चिकित्सा के इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने डेंगू से न घबराने की जनता से अपील की।

सरकारी अस्पतालों का अकस्मात मुआयना करने पहुंचे केजरीवाल ने कहा, “मैं दिल्ली की जनता से गुजारिश करता हूं कि घबराए नहीं। सरकार अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तरों और जगह का इंतजाम कर रही है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी मरीज को दाखिला न देने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केजरीवाल ने कहा, “स्वास्थ्य सेवा देने से इंकार करने पर अस्पतालों को दंडित करने का कानून लाने के लिए हम दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493