डेनियल रेडक्लिफ की बचत राशि लगभग 6 करोड़ पाउंड

लंदन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। लेखिका जे.के. रोलिंग की किताबों पर बनी हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्मों में मुख्य किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ ने लगभग छह करोड़ पाउंड की बचत की है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 वर्षीय रेडक्लिफ की कंपनी ‘गिलमोर जैकब्स’ के खाते में उनके नाम पर 5,93,93,476 पाउंड्स की राशि जमा है, जो उनकी पिछले साल की कमाई से 20 लाख पाउंड अधिक है।

इस वर्ष रेडक्लिफ ‘ट्रेनरेक’ में एक संक्षिप्त भूमिका में नजर आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493