डेफएक्सपो सोमवार से

पणजी, 27 मार्च (आईएएनएस)। डेफएक्सपो इंडिया 2016 सोमवार से गोवा में शुरू हो रहा है, जिसमें 1,000 से अधिक कंपनियों और 47 देशों के हिस्सा लेने की संभावना है।

दक्षिण गोवा जिले के क्वि पम तालुका के नक्वे री क्वि टॉल में आयोजित हो रहे नौवें डेफएक्सपो इंडिया का उद्घाटन सोमवार को रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर करेंगे।

पहली बार यह प्रदर्शनी दिल्ली से बाहर हो रही है। भारत को इस एक्सपो से घरेलू रक्षा उद्योग के विकास की उम्मीद है।

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एक्सपो में भारत की थलसेना, नौसेना और सुरक्षा प्रणालियों की क्षमता और रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में देश के उदय होने का पता चलेगा।

बयान में कहा गया है, “यह आयोजन रक्षा उद्योग में संयुक्त उपक्रम और साझेदारियों के लिए एक मंच प्रदान करेगा। यह आयोजन सरकारी रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू), निजी कंपनियों और रक्षा से जुड़े अन्य उद्योगों को सैन्य और नागरिक उत्पादों और सेवाएं डिजाइन करने और उनका विकास करने की क्षमता का प्रदर्शन करने का भी एक शानदार अवसर देगा।”

इस साल एक्सपो में 2014 के एक्सपो के मुकाबले 50 फीसदी अधिक देशी-विदेशी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

दो साल में एक बार होने वाले इस एक्सपो में भारतीय कंपनियों की संख्या 510 होगी, जो 2014 के मुकाबले दोगुनी है। 2014 में 256 भारतीय कंपनियों ने एक्सपो में हिस्सा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493