लॉस एंजिलिस, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री डेमीमूर प्रसिद्ध टीवी शो ‘एमपायर’ में नजर आने वाली हैं।
लॉस एंजिलिस, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री डेमीमूर प्रसिद्ध टीवी शो ‘एमपायर’ में नजर आने वाली हैं।
वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक मूर इस शो में एक नर्स भी भूमिका में होंगी जिसका अतीत रहस्मयी होगा।
उनका चरित्र शो के चौथे सीजन में कें द्रीय भूमिका में होगा। इससे पहले वे सीजन तीन के फिनाले में नजर आई थी। इसके साथ ही चौथे सीजन में वे आगे भी लगातार नजर आएंगी, जिसके कांट्रैक्ट को इस साल की शुरुआत में रिन्यू किया गया था।
मूर 1980 के ‘जनरल हॉस्पिटल’ के बाद टीवी में कम ही नजर आई हैं।
सीजन तीन के अन्य अतिथि सितारों में ईवा लोंगोरिया, शेर्लोट फ्रॉस्ट की भूमिका में नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath