डेमी ने प्रेमी, पूर्व प्रेमी संग उठाया छुट्टियों का लुत्फ

लॉस एंजेलिस, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका डेमी लोवेटो अपने प्रेमी विल्मर वाल्डेर्रमा के साथ छुट्टियों का मजा ले रही हैं। डेमी के पूर्व प्रेमी जो जोनास और उनके भाई निक जोनास भी उनके साथ हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, डेमी और वाल्डेर्रमा सेंट बार्ट्स में जो और निक के साथ छुट्टियां बिता कर खुश हुए और वे लोग एक साथ खूब मस्ती कर रहे हैं।

डेमी(23)ने इंस्टाग्राम पर तीनों पुरुषों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैं यह तस्वीर देखकर खुश हो जाती हूं। मुझे इन लड़कों से प्यार है।”

वाल्डेर्रमा (35) ने भी अपने दोस्तों के साथ खुद की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493