संयुक्त राष्ट्र में शरणार्थियों के मुद्दे पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे ओबामा

सितम्बर 2016 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक होगी, जिसमें विश्वभर के नेता शिरकत करेंगे, इसी दौरान यह बैठक होगी।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत सामंथा पावर ने यहां सोमवार को कहा कि पिछले महीनों में अफ्रीका, मध्य पूर्व और यूरोप में शरणार्थियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।

पावर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष हैं। सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता प्रतिमाह परिवर्तित होती है।

अमेरिका की योजना संयुक्त राष्ट्र के साथ समन्वय बढ़ाने की है। संयुक्त राष्ट्र दबाव के समय में उसकी पहल पर प्रतिक्रिया नहीं देता है जिससे दोनों के बीच तालमेल की कमी है।

अमेरिका सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में से एक है। सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य देश शामिल हैं, जिसमें 10 अस्थायी और पांच स्थायी सदस्य देश हैं। इसमें पांच स्थायी देशों में अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और रूस शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493