लॉस एंजेलिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। गायिका डेमी लोवाटो ने सोशल नेटवर्किं ग साइट इंस्टाग्राम पर अपने पालतू कुत्ते ‘बैटमैन’ का अकाउंट खोला है।
लोवाटो ने अपने पिछले पालतू कुत्ते बडी की मौत के बाद इसे खरीदा था।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, लोवाटो (24) के इंस्टाग्राम पर 5.4 करोड़ प्रशंसक हैं और अब उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को भी सोशल मीडिया पर लाने का फैसला किया।
लोवाटो ने सोमवार रात को अपने ट्वीट कर बैटमैन के इंस्टाग्राम पर होने का ऐलान किया।
लोवाटो ने ट्वीट कर कहा, “यह अब आधिकारिक है कि मेरा पालतू कुत्ता अब इंस्टाग्राम से जुड़ गया है।”
बैटमैन के पहले से ही 4,800 फॉलोअर है।
dharmpath.com dharmpath